Trending

महाराष्ट्र सरकार ने ओलंपिक कांस्य विजेता स्वप्निल सहित अन्य प्लेयर्स का किया सम्मान

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को महाराष्ट्र सरकार ने दो करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

@CMOMaharashtra

कुसाले ने पेरिस ओलंपिक की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कुसाले और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की गोला फेंक एफ46 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ रजत जीतने वाले एथलीट सचिन सरजेराव खिलारी को तीन करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को 20 से 30 लाख रुपये तक के चेक देकर सम्मानित किया गया।