Trending
गोल नहीं कर पाये रोनाल्डो, पुर्तगाल- स्कॉटलैंड मैच ड्रॉ
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके और पुर्तगाल ने नेशंस लीग में स्कॉटलैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ने क्रोएशिया, स्कॉटलैंड और पोलैंड से पहले तीन मैच जीते थे, ग्लासगो में तीसरे मैच में गोल करने में नाकाम रही। अभी तक 133 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके रोनाल्डो के पास कई मौके आये, वह उन्हें भुना नहीं सके।

पुर्तगाल ड्रॉ के बावजूद ग्रुप एवन में शीर्ष पर है, क्रोएशिया दूसरे स्थान पर है। स्पेन ने सर्बिया को 3 . 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्रोएशिया ने पोलैंड से 3 . 3 से ड्रॉ खेला।
कोसोवो ने साइप्रस को ग्रुप सी के मैच में 3 . 0 से हराया, रोमानिया ने लिथुआनिया को 2 . 1 से मात दी। बेलारूस ने लक्जेमबर्ग से 1 . 1 से ड्रॉ खेला।