Trending

पेरिस मास्टर्स : सेमीफाइनल में ज्वेरेव, रूण, हम्बर्ट व खाचानोव ने बनाई जगह

जर्मनी के तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्टेफानोस सितसिपास को 7-5, 6-4 से हराकर पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे और यूनान के खिलाड़ी को फाइनल की दौड़ से बाहर किया।

साभार : गूगल

ज्वेरेव का अगला मैच 2022 के चैंपियन होल्गर रूण से होगा। पिछले पांच वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि 10वीं वरीयता प्राप्त सितसिपास एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में रूण ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 6-4, 4-6, 7-5 से हराया।

रूस के 2018 के चैंपियन करेन खाचानोव ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 6-3 से हराकर उनकी एटीपी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका दिया। सेमीफाइनल में खाचानोव का मैच स्थानीय खिलाड़ी उगो हम्बर्ट से होगा, जिन्होंने कार्लोस अल्काराज को बाहर का रास्ता दिखाने के एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 6-2, 7-6 (4) से हराया।