Trending

पहले अनाधिकृत टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत की हार

ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को पहले अनाधिकृत टेस्ट मैच में सात विकेट से हराया। साथ ही भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत हार के साथ हुई है।

साभार : गूगल

भारत ए ने जीत के लिए 225 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आस्ट्रेलिया ए ने तीन विकेट पर हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया ए की ओर से कप्तान नेथन मैक्सवीनी (88) और वेब्स्टर (61) ने चौथे विकेट की साझेदारी में 141 रन बनाकर मैच को अपनी टीम के पक्ष में फिनिश किया। इससे पहले भारत ए ने 107 और 312, जबकि आस्ट्रेलिया ए ने 195 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इसी महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैचों की लम्बी सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। दौरे से पहले इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनाधिकृत टेस्ट मैच खेले जाने हैं। पहला मैच मैकॉय में रविवार को को खत्म हुआ, जिसमें भारत को हार मिली।

इंडिया ए की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। इस टीम के कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में भी हैं।