भारतीय बैटर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ एवरेज स्पिनर्स नहीं खेल सके : मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद कहा कि हमारे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के एवरेज स्पिनर्स को नहीं खेल सके।

कैफ ने X पर पोस्ट वीडियो में कहा हैं कि एजाज पटेल 2 शॉर्ट बॉल फेंकते हैं, 2 फुल टॉस फेंकते हैं और 2 लेंथ बॉल फेंकते हैं…इन बॉलों पर हमारे बल्लेबाज आउट हो गए।
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हारी। सीरीज में भारतीय बल्लेबाज कीवियों की औसत स्पिन गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते दिखे। ऋषभ पंत (261 रन) के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन नहीं बना सके।
कैफ की मुख्य बातें…
ग्लेन फिलिप्स पार्ट-टाइमर हैं और उन्हें नहीं पता कि अच्छी गेंदें कैसे फेंकी जाती हैं। हम पार्ट-टाइमर्स से हारे हैं, न कि बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों से
लोगों को कहना चाहिए कि एजाज ने वानखेड़े स्टेडियम में 22 विकेट लिए हैं। वह गेंद को ठीक से लैंड भी नहीं कर सकता। एजाज ने एक ओवर में दो अच्छी गेंदें फेंकी और विकेट हासिल किए
अंतिम टेस्ट में हार शर्मनाक है। मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम में कोई गेंदबाज नहीं था
मिचेल सैंटनर ने अच्छी गेंदबाजी की। पुणे में सैंटनर जो गेंदबाजी की, वह टेस्ट मैच का एक बेहतरीन प्रदर्शन था