Trending

चैंपियंस लीग : रियाल मैड्रिड व मैनचेस्टर सिटी हारी, लिवरपूल की जीत

चैंपियंस लीग में रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी को हार मिली। रियाल मैड्रिड को एसी मिलान ने 3-1 से हराया, जबकि मैनचेस्टर सिटी को एर्लिंग हालैंड की पेनल्टी में चूक महंगी पड़ी और चौथे मिनट में बढ़त बनाने के बावजूद उसे पुर्तगाल टीम स्पोर्टिंग लिस्बन में 4-1 से हारी।

साभार : गूगल

लिवरपूल ने लुइस डियाज़ की हैट्रिक और कोडी गाकपो गोल की मदद से एनफील्ड में खेले गए मैच में जर्मन चैंपियन बायर लेवरकुसेन पर 4-0 से जीती। फिल फोडेन ने चौथे मिनट में गोल करके मैनचेस्टर सिटी को शानदार शुरुआत दी, स्वीडन के स्ट्राइकर विक्टर ग्योकेरेस की हैट्रिक की मदद से स्पोर्टिंग ने वापसी की।

उसकी तरफ से एक अन्य गोल मैक्सिमिलियानो अराउजो ने किया। मैनचेस्टर सिटी को वापसी का मौका मिला, हालैंड का पेनल्टी पर लिया गया शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। पंद्रह बार के चैंपियन रियाल मैड्रिड का चैंपियंस लीग में खराब प्रदर्शन जारी रहा। वह अपने दूसरे मैच में लिली से हार गया था।

मलिक थियाव ने 12वें मिनट में मिलान को बढ़त दिलाई थी। विनीसियस जूनियर ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया। इसके बाद अल्वारो मोराटा और तिजानी रिजेंडर्स ने मिलान के लिए गोल किये।

अन्य मैचों में जर्मन फारवर्ड निकोलस कुह्न के दो गोल की मदद से सेल्टिक ने घरेलू मैदान पर लीपज़िग को 3-1 से हराया जबकि युवेंटस ने लिली के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला।