Trending

एएफसी चैंपियंस लीग : अल नासर की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल का कमाल

एएफसी चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की मदद से अल नासर ने संयुक्त अरब अमीरात के क्लब और गत चैंपियन अल ऐन को 5-1 से हराकर 12 टीमों की तालिका में शीर्ष तीन में जगह बनाई।

Photo : AP

एंडरसन तालिस्का ने खेल शुरू होने के पांच मिनट बाद ही अल नासर की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद रोनाल्डो ने आधे घंटे के अंतराल के ठीक बाद इस सत्र में प्रतियोगिता में अपना दूसरा गोल किया।

फैबियो कार्डोसो के आत्मघाती गोल से सऊदी अरब टीम ने मध्यांतर तक 3-0 की बढ़त बनाई। वेस्ले और तालिस्का ने दूसरे हाफ में अल नासर के लिए गोल किए। जापान के विसेल कोबे ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू एफसी पर 2-0 से जीत से अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल कर लिया।

मलेशिया के जोहोर दारुल ताज़िम दक्षिण कोरिया के दो बार के चैंपियन उल्सान एचडी पर 3-0 से जीत के साथ तीसरे स्थान पर आ गया।