पहले टेस्ट में रोहित शर्मा का खेलना संदिग्ध, ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम इंडिया के साथ भरेंगे उड़ान
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज की तैयारियों और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में ढलने के लिए टीम इंडिया जल्द ही उड़ान भरेगी।
ताजा रिपोर्ट्स यह आई है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे, पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में वह हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर संदेह कायम है।

बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा फिर से पिता बनने वाले हैं, जिस वजह से वह सीरीज का पहला मैच मिस कर सकते हैं। एक अंग्रेजी साइट को नाम न बताने की शर्त पर एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, लेकिन हो सकता है कि वह पहला टेस्ट मैच न खेलें।
रोहित शर्मा से जब न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने गोल-मटोल जवाब देते हुए कहा था कि अभी मैं निश्चित नहीं हूं कि मैं जाऊंगी या नहीं, लेकिन देखते हैं क्या होगा। फिंगर कॉस्ड।
सूत्र ने बताया, “वह यात्रा कर रहे हैं, पहले टेस्ट में उनकी भागीदारी पुष्टि नहीं हुई। इस संबंध में आगे क्या होता है, यह देखेंगे। उनकी उपलब्धता उनके निजी मामले पर निर्भर है।
न्यूजीलैंड से 0-3 से हारने के बाद भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह कठिन हो गई है। भारत को अगर लगातार तीसरी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनानी है, ऑस्ट्रेलिया में कम से कम 4 मैच जीतने होंगे।
भारत 2014-15 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं हारी है, पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तो उन्होंने कंगारुओं को उन्हीं की सरजमीं पर धूल चटाई थी। भारत की नजरें जीत की हैट्रिक पर होगी।