Trending

पीकेएल 11 : यूपी योद्धा के खिलाफ रोमांचक मैच में यू मुम्बा की जीत

अजित चौहान और रोहित राघव के बेहतरीन प्रदर्शन से यू मुम्बा ने प्रो कबड्डी लीग के नोएडा चरण में हुए रोमाचंक मैच में यूपी योद्धाज को 35-33 से हराया। अजीत चौहान और रोहित राघव ने आठ आठ अंक बनाये जिससे भरत हुड्डा का सुपर 10 का प्रयास भी नाकाम हो गया।

@ProKabaddi

यू मुम्बा ने धीमी शुरूआत की, पहले हाफ में अच्छी वापसी की और पहले हाफ में 17-16 से एक अंक की बढ़त कायम रखी। दूसरे हाफ में यूपी योद्धाज ने वापसी करने की कोशिश की। अंत में यू मुम्बा विजयी रही।