शनि ग्रह होंगे मार्गी, जानें 15 नवंबर से किन राशियों पर पड़ेगा असर

जब-जब शनि देव की चाल में परिवर्तन आता है उसका प्रभाव देश दुनिया पर तो पड़ता ही है साथ ही कुछ राशि के जातकों के जीवन को भी बदलकर रख देता है.

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 को शाम लगभग 7 बजकर 51 मिनट पर शनि ग्रह मार्गी (सीधी चाल) होंगे. कर्मफल के स्वामी, न्याय के देवता शनिदेव के इस परिवर्तन पर ज्योतिषियों ने नजर बना रखी है. अगले दो दिनों में उनकी सीधी चाल देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. वर्तमान में शनि कुंभ राशि में वक्री हैं और 139 दिनों के बाद अब मार्गी होंगे. शनि के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं. कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

शनि के मार्गी होने से प्रभावित राशियां

कर्क राशि

शनि के मार्गी होते ही कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक क्लेश और चिंता का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए संघर्ष करना होगा और कार्यस्थल पर कई चुनौतियां आएंगी.

वृश्चिक राशि

15 नवंबर के बाद आर्थिक परेशानियों के संकेत हैं. वृश्चिक राशि के जातकों को रोजगार संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं और कई कार्य अधूरे रह सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी. निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी, हालांकि कुछ नए आय के स्त्रोत उत्पन्न हो सकते हैं. तो आप ध्यान से रहें. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं. नौकरी और व्यापार में भी मुश्किलें रहेंगी, और रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ कम मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानियां बढ़ सकती हैं और व्यापार में चुनौतियां रहेंगी.