Trending
खेला अंडर 64 का कार्ड, अर्जुन प्रसाद को तीन स्ट्रोक्स की बढ़त
दिल्ली के गोल्फर अर्जुन प्रसाद ने दूसरे दौर में छह अंडर 64 का शानदार कार्ड बनाकर एक करोड़ की पुरस्कार राशि के जयपुर ओपन में तीन स्ट्रोक्स की बढ़त मिली।

अर्जुन (62, 64) ने पहले दौर में एक शॉट की बढ़त थी। उनका कुल स्कोर 14 अंडर 126 हो गया है। दूसरे दौर में उन्होंने एक ईगल और पांच बर्डी लगाई जबकि एक बोगी लगा बैठे।
दिल्ली के ही एक अन्य गोल्फर क्षितिज नावीद कौल (64, 65) 11 अंडर 129 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे दिन एक ईगल और पांच बर्डी लगाई जबकि दो बोगी कर बैठे।