गुजरात की 21 मंजिला इमारत में लगी आग, 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

गुजरात के बोपल में 21 मंजिला इमारत में आग लग गई. 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. 22 घायल हादसे में घायल हो गए हैं. आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

गुजरात की एक मल्टीस्टोरी आवासीय बिल्डिंग में आग लग गई. आग में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. हादसे में कुल 22 लोग घायल हुए हैं. आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है. हादसा गुजरात के बोपल इलाके की है. 

पुलिस के अनुसार, इस्कॉन प्लेटिना नाम की 21 मंजिला इमारत की यह घटना है. इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात 10.40 बजे आग लगी. आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक पहुंच गई. 

एसी डक्ट में शॉर्ट सर्किट है वजह

अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्री ने हादसे के बारे में बताया कि बिल्डिंग से 200 अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला है. आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर इलेक्ट्रिक डक्ट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है. वास्तविक कारणों की तलाश की जा रही है. 

3.40 बजे तक बुझाई गई आग

हादसे में घायल हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया. शनिवार सुबह 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम चलता रहा.