Trending

चौथे टी-20 में जीत के साथ भारत का सीरीज पर कब्जा

भारत ने टी20 श्रृंखला के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 135 रन से हारते हुए सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया। मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

@BCCI

भारत से मिले 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही। टीम दोनों सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (01 रन) और रेजा हेंड्रिक्स (शून्य रन) पर पवेलियन लौट गए।

कप्तान एडन मार्करम 08 रन और हेनरिक क्लासेन बिना रन बनाए आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स (43 रन) और डेविड मिलर (36 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके।

मार्को यानसेन ने नाबाद 29 रन और गेराल्ड कॉटेजे ने 12 रन बनाए। पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई। भारत से अर्शदीप सिंह को तीन सफलता मिली। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह और रवि विश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 283 रन बनाया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा के शतकों से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा है।

सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 210 रनों की टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन भारतीय साझेदारी हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (190 रन) के नाम रहा।

पिछले दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके सैमसन ने फिर शतक जड़ा, तिलक ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों से नाबाद 120 बनाए, सैमसन ने 56 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों से नाबाद 109 रन बनाए।

भारत के लिए सैमसन और तिलक के अलावा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों से 36 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपाम्ला ने लिया।