डिग्री न मिलने पर छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, 21 वर्षीय छात्र ने 8 लोगों को जान से मारा, 17 घायल

चीन के यिक्सिंग शहर के इंस्टीट्यूट में शाम को करीब साढ़े छह बजे के आसपास यह घटना हुई. 21 वर्षीय शू को घटनास्थल से पकड़ लिया गया है. 

चीन में मानसिक तनाव के कारण एक छात्र ने चाकू से अपने सहपाठियों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है ​कि इस हमले में आठ की मौत और 17 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहा था. उसने यह हमला गुस्से में आकर किया है. इससे पहले भी चीन में चाकू से हमले हो चुके हैं. यह हमला चीन के प्रांत जियांग्सू में हुआ. यहां के यिक्सिंग शहर के वूशी वोकेशल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में शाम को करीब साढ़े छह बजे के करीब हुआ.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यिक्सिंग के लोक सुरक्षा ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय संदिग्ध शू को घटनास्थल पर पकड़ लिया गया है. उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है.

छात्र ने इसलिए किया हमला 

पुलिस के अनुसार, शू को परीक्षा में फेल होने की वजह से स्नातक का प्रमाणपत्र नहीं मिला था. इसके साथ इंटर्नशिप वेतन से वह असंतुष्ट था. इस कारण उसने अपना गुस्सा ​जहिर करने के लिए स्कूल लौटा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बचाव कार्य जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना पर चिंता जताते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों को इलाज के लिए  हरसंभव प्रयास के निर्देश दिए हैं. 

चीन में इस तरह के मामलों में आई तेजी 

इस सप्ताह नागरिकों पर हमले की यह दूसरी घटना है. 12 नवंबर को झुहाई शहर के खेल केंद्र में एक शख्स ने अपनी कार  से लोगों की भीड़ को कुचल डाला. इसमें 35 लोग मारे गए और 43 घायल हुए. इस मामले में फैन नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, उसने तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे से असंतुष्ट होकर इस घटना को अंजाम दिया.