Trending

बिहार सरकार का ऐलान, भारतीय महिला टीम को मिलेगा 10 लाख रुपये का पुरस्कार

बिहार सरकार ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख का पुरस्कार देने का फैसला किया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया।

@TheHockeyIndia

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान राजगीर हॉकी स्टेडियम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी स्टाफ को सीएम नीतीश कुमार की सरकार द्वारा पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख का पुरस्कार दिया गया जबकि बाकी सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख मिलेंगे। कई सालों के बाद बिहार में शीर्ष स्तरीय हॉकी मुकाबले खेले गए और भारतीय महिला टीम के सभी मैच खचाखच भरे स्टेडियम में हुए।