Trending

आईटीएफ कलबुर्गी टेनिस ओपन : दूसरे दौर में भारत के करण सिंह पहुंचे

भारत के करण सिंह ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए बुधवार को हमवतन आदित्य बालसेकर को हराकर आईटीएफ कलबुर्गी टेनिस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

करण को पहले सेट में आदित्य से कड़ी टक्कर मिली, वह टाईब्रेकर में 7-6 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे सेट में तीन बार आदित्य की सर्विस तोड़ी और इसे 6-0 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

स्थानीय खिलाड़ी एसडी प्रज्जवल देव ने युगल में मिली हार से उबरते हुए एकल वर्ग में जापान के काजुकी निशिवाकी को 6-2, 6-3 से हराया। दूसरे दौर में उनका सामना दूसरे वरीय रूस के बोगडेन बोबरोव से होगा।

तीसरे वरीय इगोर एगाफोनोव को टखने की चोट के चलते सिद्धार्थ रावत के खिलाफ मुकाबले के दूसरे सेट के बीच से हटना पड़ा। अन्य सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।