चाइना मास्टर्स : लक्ष्य, सात्विक साइराजरांकीरेड्डी व चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारतीय लक्ष्य सेन, सात्विक साइराजरांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पेरिस में कांस्य पदक से चूकने वाले लक्ष्य ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में रासमस गेम्के को 46 मिनट में 21-6, 21-18 से हराया। लक्ष्य अगले दौर में जापान के ताकुमा ओबायाशी और तीसरे वरीय डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अंतिम आठ में पहुंची। पेरिस ओलंपिक के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे सात्विक और चिराग ने पुरुष युगल मुकाबले में रासमस जाएर और फ्रेडेरिक सोगार्ड की डेनमार्क की जोड़ी को लगातार गेम में 21-19, 21-15 से हराया। सात्विक और चिराग अंतिम आठ के मुकाबले में किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की डेनमार्क की जोड़ी का सामना करेंगे।
पहले दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली बुसानन ओंगबैमरुंगफान को हराने वालीं दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का सफर हालांकि बढ़त लेने के बाद थम गया। उन्हें दूसरे दौर में सिंगापुर की यिओ जिया मिन के खिलाफ एक घंटे नौ मिनट में 16-21, 21-17, 21-23 से हार मिली।
महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय और मालविका बंसोड़ को भी हार मिली। अनुपमा को जापान की नात्सुकी निदाइरा के खिलाफ 7-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि मालविका को आठवीं वरीय थाईलैंड की सुपानिदा केटथोंग के खिलाफ 9-21, 9-21 से हार मिली।
त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के पास भी ल्यू शेंग शू और टेन निंग की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी का जवाब नहीं था। दुनिया की 18वें नंबर की भारतीय जोड़ी को चीन की प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दूसरे दौर में सिर्फ 43 मिनट में 16-11, 11-21 से हारी।