Trending
ईडन गार्डन्स में झूलन गोस्वामी के नाम पर बनेगा स्टैंड
बंगाल क्रिकेट संघ के प्रस्ताव के बाद ईडन गार्डन्स के ‘बी ब्लॉक’ में पूर्व भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम पर एक स्टैंड बनाया जाएगा। गोस्वामी के सम्मान में इस ब्लॉक का नाम बदलने का प्रस्ताव कैब की शीर्ष संस्था के समक्ष रखा गया।

सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल 22 जनवरी को भारत और इंग्लैंड टी-20 के दौरान इसका अनावरण होगा। ईडन गार्डन्स में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और दिवंगत पंकज रॉय के अलावा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया और विश्वनाथ दत्त के नाम पर स्टैंड हैं।
गोस्वामी ने 12 टेस्ट में 44 विकेट, 204 वनडे मैच में 255 विकेट और 68 टी-20 में 56 विकेट झटके हैं। उनके नाम महिला खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है।