पर्थ टेस्ट : टीम इंडिया का बुरा हाल, छह बल्लेबाज वापस लौटे
पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि आधे से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 38 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन बना लिए थे। उस समय ऋषभ पंत 26 और नीतीश कुमार रेड्डी 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत अच्छी शुरुआत नहीं कर सका। भारत ने लंच तक चार विकेट पर 51 रन बना लिए थे। उस समय तक मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए थे। भारत के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने इस मैच से डेब्यू किया था।
पर्थ टेस्ट में भारत की पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। रोहित शर्मा इस टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिनकी जगह राहुल ने पारी की शुरुआत की।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन : उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेज़लवुड
भारत प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज