कूच बिहार ट्रॉफी : सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का दोहरा शतक
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बल्ले के साथ मैदान पर कमाल कर दिया। सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दोहरा शतक मारकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आर्यवीर दिल्ली की ओर से मैदान पर खेलने के लिए आये। उन्होंने मेघालय के खिलाफ नाबाद 200 रनों की पारी खेली।
अपनी इस पारी में उन्होंने 34 चौके लगाए जबकि 2 छक्के से अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान दिग्गज क्रिकेटर के बेटे ने 87 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और सभी को अपना मुरीद बना लिया।

आर्यवीर सहवाग की इस पारी के चलते मेघालय पर दिल्ली ने पहली पारी के आधार पर 208 रनों की बढ़त हासिल की है। दिल्ली की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 468 रन बना लिए हैं। सहवाग के बेटे ने वीनू मांकड़ टूर्नामेंट से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने पहले पहले ही मैच में 49 रनों शानदार पारी खेली थी। अपने उस खेल को और आगे बढ़ाते हुए अब आर्यवीर ने दोहरा शतक भी जड़ दिया है।
वर्ल्ड कप 2007 और 2011 टीम के विजेता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए फेमस थे। उन्होंने ब्रेट ली और शोएब अख्तर जैसे सभी गेंदबाजों की मैदान के बाहर भेज उनके खिलाफ काफी रन बनाए हैं।