Trending
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप : डिंग लिरेन की जीत, डी गुकेश 0-1 से पीछे
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का पहला मैच हारे। उन्हें मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन ने हराया। हार के बाद गुकेश 14 मैच तक चलने वाले मुकाबले में 0-1 से पीछे हो गए हैं।
18 वर्षीय गुकेश ने सफेद मोहरों से आगाज किया। उन्होंने गेम के आगाज में ही राजा के आगे वाले प्यादे को दो घर चलकर गलती कर दी।

लिरेन ने ‘फ्रेंच डिफेंस’ से इसका जवाब दिया। गुकेश ने वही रणनीति अपनाई जो विश्वनाथन आनंद ने 2001 में स्पेन के एलेक्सी शिरोव के खिलाफ पहला वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने के समय अपनाई थी।
गुकेश को 12वीं चाल तक आधे घंटे का फायदा था, 8 चाल बाद लिरेन को अतिरिक्त मिनट मिला, जिससे साबित हो गया कि वे आगाज की अपनी चुनौती से पार पा चुके हैं। उन्होंने दमदार वापसी करके 42 चालों में जीत हासिल की।