Trending

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : दूसरी बाजी में डी गुकेश व डिंग लिरेन ने खेला ड्रॉ

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने मंगलवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की दूसरी बाजी में गत चैंपियन डिंग लिरेन से ड्रॉ खेला। दोनों ने 23 चालों के बाद मैच ड्रॉ करने पर सहमति जाहिर की। गुकेश को सोमवार को 14 बाजियों के मुकाबले के पहले मैच में सफेद मोहरों से हारे थे।

@FIDE_chess

पहला मुकाबला जीतने वाले लिरेन के पास 1.5-0.5 की बढ़त है। इस चैंपियनशिप में 7.5 अंक तक पहुंचने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।

गुकेश विश्व खिताब के लिए कम उम्र के दावेदार हैं और वह विश्वनाथन आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने की कोशिश कर रहे हैं। आनंद ने अपने शानदार करियर में पांच बार यह खिताब जीता।