Trending

एंजियोप्लास्टी के बाद पूर्व हॉकी खिलाडी अशोक कुमार की हालत स्थिर

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाडी और मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार की सोमवार को एंजियोप्लास्टी होने के बाद अब उनकी हालत स्थिर है। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

साभार : गूगल

74 वर्षीय अशोक कुमार को रविवार को छाती में दर्द की शिकायत पर एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सूत्र ने कहा, उनकी सर्जरी सफल रही। डॉक्टरों ने कुछ स्टेंट डाले हैं। उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी मिल जाएगी।

अशोक कुमार 1975 में कुआलालम्पुर में एकमात्र विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने पाक के खिलाफ विजयी गोल दागा था।

वह म्युनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य विजेता टीम में भी थे। उन्हें 1974 में अर्जुन पुरस्कार मिला था जबकि इस साल हॉकी इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान भी दिया।