पेरिस की हार से लिया सबक, अगले ओलंपिक के लिए करूंगा कड़ी मेहनत : लक्ष्य सेन
मेरे जीवन के यादगार पलों में पेरिस ओलंपिक शुमार है। सेमीफाइनल तक मैने शानदार प्रदर्शन किया। पदक के नजदीक पहुंचकर हारना बहुत ही दुखद रहा।

सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन हारना आज भी खलता है। यह बोलना है देश के नंबर एक खिलाडी लक्ष्य सेन का। उन्होंने सैयद मोदी बैडमिंटन में पहले दौर में आसान जीत हासिल की। आज बातचीत में उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक में मिली हार को मैंने सबक के तौर पर लिया है।
लॉस एंजिल्स ओलंपिक में काफी समय है। उसके लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं। अपनी खामियों को दूर करने की कोशिश में जुटा हूं। अगले ओलंपिक में अगर पदक के करीब पहुंचा तो कोई गलती नहीं करुंगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में खेलना हमेशा से अच्छा लगता है।
2018 के बाद सैयद मोदी में कोई भी भारतीय अब तक चैंपियन नहीं बना है। यहां खिताब जीतने की इच्छा तो है, इसके लिये लंबा सफर तय कर करना है।
अभी कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन खेलने के लिए यह समय शानदार है। साथ ही यहां का खाना मुझे काफी पसंद है। जब भी लखनऊ में आकर खेलने का मौका मिलता है तो इसे नहीं चूकता हूं।