Trending

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: डी गुकेश-डिंग लिरेन की छठी बाजी भी ड्रॉ

भारतीय चैलेंजर डी गुकेश और मौजूदा चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच रविवार को खेली गयी विश्व शतरंज चैंपियनशिप की छठी बाजी ड्रॉ रही। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार तीसरा मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद स्कोर 3-3 हो गया। उन्हें चैंपियनशिप जीतने के लिए और 4.5 अंक चाहिये।

@FIDE_chess

गुकेश ने 46 चालों के बाद लिरेन को ड्रॉ के लिए मजबूर किया। इस मैच का यह चौथा ड्रॉ मुकाबला था। 32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी जीती थी जबकि 18 वर्षीय गुकेश तीसरी बाजी को जीतने में सफल रहे थे। इससे पहले दूसरी, चौथी और पांचवी बाजी भी ड्रॉ रही थी।