क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नए सीईओ की भूमिका निभाएंगे टॉड ग्रीनबर्ग
नेशनल रग्बी लीग के पूर्व प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग अगले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में निक हॉकले की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसका ऐलान किया।
ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह अगले साल मार्च में अपना नया पद संभालेंगे। हॉकले ने 2020 में अंतरिम आधार पर यह पद संभाला था। उन्होंने अगस्त में ऐलान किया था कि वह मौजूदा घरेलू सत्र के अंत में अपने पद से हट जाएंगे।

ग्रीनबर्ग क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के साथ काम कर चुके हैं। वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में सिडनी के रैंडविक क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते थे।
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार ग्रीनबर्ग ने कहा, यह क्रिकेट के लिए रोमांचक समय है, क्योंकि दुनिया भर में इस खेल के तेजी से विकास ने शानदार अवसर पैदा किए हैं। इसने यह पक्का करने के लिए कुछ चुनौतियां भी पेश की हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खेल के शीर्ष पर अपना स्थान कायम रखे।