Trending

यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत को लेकर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ जारी समन

बीएस राय/ दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने जुलाई में बारिश के पानी के कारण यूपीएससी की परीक्षा देने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत से संबंधित मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र पर बुधवार को संज्ञान लिया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन निशांत गर्ग ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और उन्होंने राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के तत्कालीन सीईओ अभिषेक गुप्ता और समन्वयक देशपाल सिंह समेत छह आरोपियों को 20 दिसंबर को तलब किया है।

न्यायाधीश ने कहा, “सभी छह आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया गया है। उन्हें 20 दिसंबर को तलब किया गया है।” सीबीआई ने स्थानीय अधिकारियों समेत किसी भी व्यक्ति द्वारा आपराधिक लापरवाही, कर्तव्यों की अवहेलना और भ्रष्ट आचरण समेत विभिन्न कथित अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है।