Trending
तीसरे दौर के बाद संयुक्त नौवें स्थान पर पहुंचे भारत के अर्जुन अटवाल
भारत के अर्जुन अटवाल सप्ताह के अपने बेहतरीन प्रदर्शन छह-अंडर 65 के कार्ड के साथ टीपीसी स्कॉट्सडेल में पीजीए टूर चैंपियंस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (अंतिम चरण) के तीसरे दौर के बाद नौवें स्थान पर हैं।
2010 में पीजीए टूर जीतने वाले अटवाल ने 72-67-65 के कार्ड के साथ तीन दौर तक नौ-अंडर का स्कोर बनाया। पीजीए टूर चैंपियंस में जगह बनाने के लिए अटवाल को शीर्ष पांच में रहना होगा।

तालिका में शीर्ष पर रहने वाले सोरेन केजेल्डसन ने तीसरे दौर में 65 के कार्ड बाद अपनी बढ़त को और मजबूत करने में कामयाब रहे, उनके पास तीन शॉट की बढ़त है।