Trending

विश्व ब्लिट्ज फाइनल्स क्वालीफायर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली की जीत

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में महिला क्वालीफायर जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

कोनेरू हम्पी के शानदार प्रदर्शन के बाद वैशाली ने अपने खेल से प्रशंसकों का दिल जीता। उन्होंने महिला वर्ग में 11 में से 9.5 अंक लेकर बाजी मारी। रूस की कैटरीना लागनो के 8 . 5 अंक रहे जबकि बाकी छह क्वालीफायर के आठ अंक रहे। हम्पी टाइब्रेकर के चलते नौवें स्थान पर रहने के साथ बाहर हुई।

ओपन वर्ग में दस खिलाड़ी पहले स्थान के लिये बराबरी पर थे जिसमें दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन भी हैं। कार्लसन ने 13 में से छह मुकाबले ड्रॉ खेले और क्वालीफायर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने 9 . 5 अंक के साथ क्वालीफायर जीता। अमेरिका के फेबियानो कारूआना दूसरे और कार्लसन तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय खिलाड़ी शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सका।

अर्जुन एरिगेसी ने पहले पांच दौर में जीते, लेकिन लय को कायम नहीं रख सके और उनके सात ही अंक रहे। आर प्रज्ञानानंदा 8.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। क्वार्टर फाइनल में वैशाली की टक्कर चीन की झू जिनेर से होगी। वैशाली ने जॉर्जिया की ग्रैंडमास्टर नाना जागनिजे और रूस की वालेंटिना गुनिना को हराया।