ऋषभ पंत की भारत वापसी, सफर की थकान के चलते अधिक एक्टिव नहीं दिखे क्रिकेटर
स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेने के बाद पंत वापस घर लौटे हैं।

भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बुधवार को ही लौटे आए थे लेकिन पंत ने एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया छोड़ा। हालांकि सफर की थकान की वजह से ऋषभ पंत की चमक फीकी दिखी।
एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली। ऋषभ पंत एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय कुछ फैंस से मिलते नजर आये। हालांकि थकान की वजह से वह ज्यादा एक्टिव नहीं दिखे। इस दौरान कुछ लोगों ने स्टार क्रिकेटर के साथ सेल्फी भी ली और कुछ लोगों को आटोग्राफ भी दिये।
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सीरीज की आखिरी पारी में थोड़ा अच्छी लय में थे।
भारत ने सीरीज की शुरुआत दमदार तरीके से की थी। पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट मैच में 295 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि अगले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और 10 विकेट से मैच अपने नाम किया। तीसरा मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा।
हालांकि इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला था। मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से मैच अपने नाम किया। सिडनी में खेले गये आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीत हासिल की और करीब 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों की नौ पारियों में 255 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 28.33 का रहा। पंत ने सीरीज में 24 चौके और 6 छक्के लगाये।