इन 5 पॉइंट्स में समझे ‘पाताल लोक 2’ में क्या रह गई कमी, पहले सीजन के मुकाबले हो गई फुस्स

 साल 2020 में ओटीटी पर आई वेब सीरीज पाताल लोक लोगों को बहुत पसंद आई थी. वहीं अब इसके दूसरे सीजन रिलीज कर दिया गया है. सीरीज का पहला पार्ट  एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके भाई ने मिलकर बनाया था. लेकिन सीजन 2 में एक्ट्रेस इसका हिस्सा नहीं रही. वहीं,  अब इस सीरीज की कहानी दिल्ली से निकलकर  उत्तर पूर्व के माफिया लोक पुर पहुंच गई, जिस वजह से लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आई. चलिए जानते हैं इसके पीछे के 5 बड़े कारण.

कहानी में दम नहीं

पाताल लोक 2 की कहानी फैंस को पहले सीजन के मुकाबले पसंद नहीं आई है. लोगों का कहना है कि वो इससे कनैक्ट नहीं कर पा रहे हैं. वहीं शो के किरदार भी उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आ रहे. शो के फैंस को हाथी सिंह की याद आ रही है. हालांकि जयदीप अहलावत ही एक ऐसा किरदार है जिसकी वजह से लोग ये सीरीज देख रहे हैं.

भाषा की भी हो रही दिक्कत

सीरीज देखने वालों का ये भी कहना है कि सीरीज की कहानी नागालैंड की दिखाई गई है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को कैप्शन पढ़कर देखना पढ़ रहा है. जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा है.