अंधे शख्स की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, जिसका साउथ में 3 बार बन चुका है रीमेक, देखकर दंग रह जाएंगे आप

आज हम आपको एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. ये लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई की साउथ वालों ने इसका 3 बार रीमेक बना डाला.
अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पसंद है, जिसे देखने के बाद आप कई दिनों तक उसकी कहानी से बाहर नहीं निकल पाते, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म की कहानी लेकर आए हैं. 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का शुरुआत में ज्यादा बज नहीं बना था, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई तो लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई की हर कोई इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने लगा और इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे.
क्या है इस फिल्म का नाम
हम बात कर रहे हैं, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), तब्बू और राधिका आप्टे की फिल्म अंधाधुन (Andhadhun) की. इस फिल्म में शुरुआत से आखिर तक इतना ज्यादा सस्पेंस हैं कि अंत में भी ये आपके लिए सवाल खड़े कर जाएगा. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने आकाश सर्राफ का किरदार निभाया है, जो पियानिस्ट होता है और अंधा होने की एक्टिंग करता है. उसका मानना ये है कि अंधा होने कि वजह से वो अपना काम अच्छे से कर पाता है. लेकिन ये अंधापन उसके लिए मुसीबत बन जाता है, जब वो तब्बू (सिमी सिन्हा) को उसके पती की डेड बॉडी के साथ देखता है.
फिल्म की कहानी में ट्विस्ट
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब तब्बू को उसके अंधा ना होने की सच्चाई पता चल जाती है और वो ऐसी चाल चलती है कि आकाश सर्राफ असल में अंधा हो जाता है. लेकिन बाद में उसकी बात का कोई विश्वास नहीं करता. लेकिन अंत में कहानी ऐसा मोड़ लेती है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे. 32 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीबन 456.89 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म का साउथ में भी तीन बार रीमेक बन चुका है. मलयालम में ‘भ्रमम’ और तमिल में ‘अंधगन’ और तेलुगू में मैस्ट्रो.