Salman Khan के लिए Rakhi Sawant ने ढूंढी पाकिस्तान में दुल्हनिया, बोलीं- ‘भाभी मिल गई’

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सलमान खान के लिए दुल्हनिया ढूंढ ली है. तो आइए आपको बताते हैं कौन हैं भाईजान की दुल्हन?

बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान की शादी का हर किसी को इंतजार है. ऐसे में अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भाईजान के लिए ब्राइड ढूंढ निकाली है. आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं. राखी ने सलमान खान के लिए जो दुल्हन ढूंढी है वो भारत की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की है. तो आइए अब आपको बताते हैं कौन हैं सलमान की दुल्हन?

राखी सावन ने देखी सलमान खान के लिए लड़की

वैसे तो सलमान खान के कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर की खबरें सामने आई हैं. लेकिन एक्टर किसी के साथ भी शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाएं हैं. अब सलमान खान खुद भी ये बात कह चुके हैं कि उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है. लेकिन भई राखी तो राखी हैं, वो कहां किसी की बात सुनने वाली हैं. उन्होंने अब भाईजान के लिए एक लड़की पसंद की है. 

जानें राखी किससे करवाना चाहती हैं सलमान की शादी?

जैसा कि कई बार देखा गया है सलमान खान और राखी सावंत एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. वहीं ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में ये दोनों कई सीजन में साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा राखी के मुश्किल समय में भी भाईजान ने राखी की काफी मदद की थी. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने भाई यानी सलमान खान के लिए दुल्हन तलाश की है.

बता दें कि पेपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने बताय कि एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस उनकी भाभी बनें. वहीं एक्ट्रेस ने नाम रिवील करते हुए कहा- ‘सलमान भाई मैंने तो भाभी चुन ली है. हानिया.’ राखी ने कहा- सलमान भाई मेरे और हानिया मेरी भाभी पाकिस्तान से. हानिया बॉलीवुड में आए, वो सलमान खान के काम करे. हानिया मेरी बहन, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मैंने इंटरव्यू से अप्रोच किया कि हानिया बॉलीवुड में आए, सलमान खान के साथ काम करे. थैंक गॉड बॉलीवुड ने सुन लिया. कम से कम शुरुआत हो गई है, हानिया और दलजीत दोसांझ वीडियो कर रहे हैं साथ में.’

हिंदुस्तान-पाकिस्तान की लव स्टोरी 

वहीं इसके बाद राखी ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस को खास मैसेज देते हुए कहा- ‘अब वो दिन दूर नहीं हानिया, जब तुम सलमान खान के साथ हीरोइन बनकर आओगी और मैं सलमान खान से बात कर रही हूं. वो दुबई आ चुके हैं और मैं उनसे मिलने वाली हूं, तुम्हरे बारे में बात करूंगी मैं उनसे’. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वो चाहती हैं कि हानिया सलमान की हिरोइन बनें. 

जैसे भजरंगी भाईजान हिंदुस्तान-पाकिस्तान पर थी, ये एक खूबसूरत लव स्टोरी बनें हिंदुस्तान-पाकिस्तान की. हिंदुस्तान- सलमान खान भाई और मेरी भाभी पाकिस्तान से, मतलब फिल्मों में. राखी बोलीं, ‘मैं तो कहती हूं असली में भी कर लो, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है. सलमान खान भाई मैंने तो भाभी चुन ली है हानिया. अब आप हानिया से शादी करेंगे.’