Trending

एमेच्योर एशिया पैसीफिक चैंपियनशिप में सानवी सोमू संयुक्त 38वें स्थान पर

सानवी सोमू रविवार को महिला एमेच्योर एशिया पैसीफिक गोल्फ चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर रहीं।

साभार : गूगल

सानवी ने दूसरे दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे उनका कुल स्कोर दो ओवर रहा। पदार्पण कर रही भारत की 14 वर्षीय गुंतास कौर संधू टूर्नामेंट में कट हासिल करने वाली सबसे युवा भारतीय बनीं। उन्होंने अंतिम दौर में सात ओवर 78 के लचर प्रदर्शन के साथ कुल नौ ओवर का स्कोर बनाया और 47वें स्थान पर रहीं।

भारतीय मन्नत बरार ने भी अंतिम दौर में 78 का निराशाजनक स्कोर बनाया और कुल 10 ओवर के स्कोर से 48वें स्थान पर रहीं। दस साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली और अमेरिका में कॉलेज गोल्फ खेल रहीं जीनिथ वोंग महिला एमेच्योर एशिया-पैसीफिक चैंपियनशिप जीतने वाली पहली मलेशियाई खिलाड़ी बनीं। उन्होंने अंतिम दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से कुल 18 अंडर के स्कोर से एक शॉट की बढ़त के साथ खिताब जीता।