Trending

चोटिल होने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास सत्र में शामिल हुए राहुल द्रविड़

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हो गए है, लीग से पहले आयोजित टीम के अभ्यास सत्र में बैसाखियों के सहारे पहुंचे। टीम ने एक्स पर वीडियो साझा की है जिसमें द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर रॉयल्स के शिविर में पहुंचे और चलने के लिये बैसाखियों का सहारा लिया।

साभार : गूगल

द्रविड़ ने चोट के बावजूद सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया और युवा खिलाड़ियों रियान पराग तथा यशस्वी जायसवाल से बात करते दिखे। बैसाखियां हाथ में लेकर बैठे द्रविड़ ने पूरा सत्र करीब से देखा।

राहुल द्रविड़ चोटिल, जल्द टीम के तैयारी शिविर में होंगे शामिल