Trending

आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया। वह ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जो मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे।

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 31 वर्षीय अक्षर 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16.50 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा था।

@DelhiCapitals

अक्षर को आईपीएल में कप्तानी का सीमित अनुभव है लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गुजरात की कप्तानी की है। वह इस साल के शुरू में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी नियुक्त किए गए थे। उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 30 की औसत से 235 रन बनाए और 7.65 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे।

अक्षर ने कप्तान नियुक्त किए जाने पर कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी प्रगति की है और मुझे लगता है कि मैं इस टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’’