राजधानी में बारिश होने के आसार, तेज हवाओं के साथ हल्की धूप से मौसम हुआ सुहावना

मार्च के माह में ​राजधानी में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. हल्की बूंदाबांदी के साथ शनिवार को मौसम में ठंड महसूस की गई. 

​मार्च के माह में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया. होली के दिन हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार  को भी मौसम में ठंड महसूस की गई. सुबह से तेज हवाएं चलने लगीं. हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट नहीं आई. यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस माह का अब तक का यह सबसे उच्चतम स्तर पर रहा. दक्षिण पूर्वी हवाओं की धीमी गति और हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहावना रहा. भारतीय मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार, आज यानि 15 मार्च हल्की बारिश होने के आसार हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली.  

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को राजधानी में आसमान बादलों से घिरा रहेगा. यहां पर हल्की बारिश का अनुमान है. ऐसे में दिनभर ठंडक बनी रहेगी. यहां पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बीते 24 घंटों के अंदर दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में हल्की​ गिरावट के आसार बने हुइ हैं. वहीं अधिकतम तामपान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब 15 मार्च और 16 मार्च को हल्की बरसात की उम्मीद है.  इसके कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट के आसार हैं. 17 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच हो सकता है. 18 मार्च से मौसम साफ हो की उम्मीद है.   इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी. यहां पर 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा.

 राजधानी में लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है. बीते गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज  किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बुधवार तक हवा में मध्यम श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक रहने का अनुमान लगाया है.