‘मुझे तुम पर गर्व है सुजैन’, ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ के लिए लिखा खूबसूरत नोट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन के नए प्रोजेक्ट पर उनको बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होनें सुजैन के विशन की तारीफ करते हुए उन्हें संबोधित किया है.
: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही 14 साल की शादी के बाद 2014 में अलग हो गए हों, लेकिन उनके बीच मजबूत रिश्ता और एक दूसरे के लिए इज्जत अभी भी बरकरार है, इसका एक उदाहरण साबित करते हुए हाल ही में ऋतिक ने इंटीरियर डिजाइनर के रूप में स्थापित सुजैन के करियर में एक नए परचम को सेलिब्रेट करते हुए उनके लिए पोस्ट शेयर किया है.
ऋतिक का सुजैन की उपलब्धि पर पोस्ट
सुजैन, जो लग्जरी इंटीरियर डिजाइन ब्रांड द चारकोल प्रोजेक्ट चलाती हैं, उन्होंने हैदराबाद में एक नया स्टोर खोलकर अपने कारोबार का विस्तार किया है, जिसकी ऋतिक ने प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और स्टोर के शानदार इंटीरियर को दिखाने वाले वीडियो रील के साथ एक नोट शेयर किया.
ऋतिक ने लिखा ‘सपने हकीकत में बदल गए, तुम पर बहुत गर्व है सुजैन! मुझे याद है कि 20 साल पहले यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट था जिसके बारे में तुम सपने देखती रहती थीं, और आज जब तुम हैदराबाद में अपना दूसरा चारकोल प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही हो, तो मैं उस छोटी लड़की की सराहना करने से खुद को नहीं रोक पा रहा हूं जिसने इतने साल पहले सपने देखने की हिम्मत की और तुम्हारी मेहनत दिखती है, लेकिन जो सबसे ज्यादा दिखती है वो है तुम्हारी बेहतरीन और अनोखी प्रतिभा! वाकई विश्व स्तरीय, हैदराबाद चारकोल स्टोर में डिजाइन, प्रेजेंटेशन और विशन देखकर मैं दंग रह गया!! इस आईडिया को शेयर करने वाले सभी अविश्वसनीय भागीदारों को बहुत-बहुत बधाई! आप सभी को ढेर सारी सफलताएँ!!’
ऋतिक और सुजैन के बारे में
ऋतिक और सुजैन ने चार साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी कर ली थी, उनके दो बेटे हैं, रिहान और ऋदान, और 2014 में तलाक के बावजूद, वे एक-दूसरे के करीब हैं और अपने बच्चों की देखभाल बिना किसी मनमुटाव के एक साथ करते आ रहे हैं.
दोनों अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं- सुजैन अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, जबकि ऋतिक अभिनेत्री-गायिका सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिनके साथ ऋतिक अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं.