Trending
अल्काराज की हार, जैक ड्रेपर इंडियन वेल्स फाइनल में पहुंचे
जैक ड्रेपर ने दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज को 6.1, 0.6, 6.4 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन टेनिस के फाइनल में जगह बनाई। 13वीं वरीयता प्राप्त ड्रेपर का सामना 12वीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूने से होगा।

रूने ने पांचवीं वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 6 . 4 से मात दी जो टूर पर उनकी 150वीं जीत थी। महिला वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका का सामना 17 वर्ष की मिर्रा आंद्रीवा से होगा। ड्रेपर ने इस जीत के साथ एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अल्काराज के 16 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगा दी।