Trending

लाहिड़ी को 25वां स्थान हासिल, नीमन बने विजेता

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने रविवार को एलआईवी गोल्फ सिंगापुर में तीसरे और अंतिम दौर में दो अंडर 69 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 25वां स्थान हासिल किया। पहले दो दिन 70 और 72 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी ने अंतिम राउंड में दो बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाई।

साभार : गूगल

जोकिन नीमन (65) ने ब्रूक्स कोएप्का (66) पर पांच शॉट की बड़ी जीत हासिल करके खिताब जीता। बेन कैंपबेल तीसरे स्थान पर रहे। नीमन का सत्र की पहली कर टूर्नामेंटों में यह दूसरी जीत है। उन्होंने फरवरी में एलआईवी गोल्फ एडिलेड भी जीता था।