Trending

65 का शानदार कार्ड खेला, अवनि प्रशांत को 13वां स्थान

भारतीय महिला गोल्फर अवनि प्रशांत ने ऑस्ट्रेलियाई वुमैन्स क्लासिक के अंतिम दौर में पांच अंडर 65 का शानदार कार्ड बनाया जिससे वह लेडीज यूरोपीय टूर में पदार्पण सत्र में शीर्ष 15 में रहीं। अवनि ने 72-70 के कार्ड खेले थे जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर 207 का रहा।

साभार : गूगल

वह विजेता रहीं मैनन डि रोए से छह शॉट पीछे रहीं जिन्होंने अंतिम होल में बर्डी लगाकर कारा गेनर को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। कट हासिल करने वाली एक अन्य भारतीय प्रणवी उर्स ने 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 65वें स्थान पर रहीं। दीक्षा डागर कट में जगह नहीं बना सकी थीं।