Trending

मैकलारेन के लैंडो नौरिस आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री के विजेता

मैकलारेन के लैंडो नौरिस ने वर्षाबाधित आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री जीत ली जबकि रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन मामूली अंतर से चूक गए। फेरारी के लिये पदार्पण करने वाले सात बार के चैम्पियन लुईस हैमिल्टन निराशाजनक दसवें स्थान पर रहे।

Lando Norris (@lando)

सत्र की पहली रेस 2010 के बाद पहली बार मेलबर्न में बारिश के बीच आयोजित हुई। वेरस्टाप्पेन पहला स्थान पाने से 0.865 सेकंड से चूक गए। मर्सीडीज के जॉर्ज रसेल तीसरे स्थान पर रहे। मैकलारेन ने आस्ट्रेलिया ग्रां प्री में 12वीं बार जीत दर्ज करके फेरारी का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उसके दूसरे ड्राइव आंद्रिया किमि एंटोनेली पांचवें स्थान पर रहे।

https://www.instagram.com/lando/p/DHQdXwQMrBO/?hl=en&img_index=1