Trending

सुपर जाइंट्स के सदस्य बनकर पाएं सभी सात मैचों के टिकट

लखनऊ : लखनऊ सुपर जाइंट्स की सदस्यता लेकर अब क्रिकेट प्रेमी इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी सात मैचों के टिकट बहुत कम शुल्क में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें टीम की ओर से एक मेम्बरशिप कार्ड, फैन मर्चेंडाइज और फेवरेट खिलाड़ियों के साथ मीट एंड ग्रीट का अवसर भी मिलेगा। जी हां, इंडियन प्रीमियर लीग के लिए क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स प्रबंधन ने इस बार खास स्कीम की घोषणा की है।

साभार : गूगल

सुपर जाइंट्स के सदस्य बनकर पाएं सभी सात मैचों के टिकट

इसमें क्रिकेट प्रेमी महज 3000 रुपये शुल्क का भुगतान करके सुपर जाइंट्स के सदस्य बन सकते हैं।टीम प्रबंधन ने बताया कि सुपर जाइंट्स की सदस्यता पाने के लिए लोगों को मेम्बरशिप एप्लीकेशन फार्म भरना होगा और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स प्रबंधन ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए शुरू की स्कीम

फार्म में आवेदनकर्ता को अपना नाम, फोटो, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी का विवरण देना होगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र की प्रति भी लगानी होगी। फार्म में आवेदक को जर्सी का साइज व सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नाम भी लिखना होगा।

यहां मिलेंगे सदस्यता फार्म

सुपर जाइंट्स के सदस्यता फार्म गोमती नगर, हजरतगंज करी लीफ, चौक, विश्वविद्यालय गेट और अंशल प्लाजा स्थित आर्यन्स रेस्टोरेंट एंड कैफे में बुधवार से मिलेंगे।