प्रैक्टिस के लिए पहली बार मैदान पर उतरे ऋषभ पंत और पूरन
लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने रविवार को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें पहली बार टीम के कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन ने हिस्सा लिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने एक एक टीम की कमान संभाली और अपने रचनात्मक शॉट और चौके छक्कों से समां बांध दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना स्टेडियम में खेला अभ्यास मैच
इससे पहले पंत ने काफी समय नेट पर भी बिताया और गगनचुंबी शॉट लगाए। पहली टीम में ऋषभ के साथ आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, अब्दुल समद, अर्शीन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, प्रिंस यादव आदि रहे। वहीं दूसरी टीम में निकोलस पूरन, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, शमर जोसेफ, आकाश सिंह रहे।
मार्करम, मिलर और मैथ्यू ब्रीत्ज़के भी आये लखनऊ, एक टीम के कप्तान बने ऋषभ पंत, दूसरी टीम के निकोलस पूरन
दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के मेंटर जहीर खान, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच विजय दहिया, लांस क्लूजनर मैदान के बाहर से खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनकी तकनीक क्षमता को देखते रहे। मार्करम, मिलर और मैथ्यू ब्रीत्ज़के भी आये लखनऊ टीम के ओवरसीज प्लेयर्स में शामिल एडन मार्करम, डेविड मिलर और मैथ्यू ब्रीत्ज़के भी रविवार को टीम से जुड़ गए। तीनों खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुँचकर वार्म अप और फील्डिंग का अभ्यास किया। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, लांस क्लूजनर ने उन्हें टिप्स दिए।