अनुबंध उल्लंघन मामले में दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश को पीसीबी का कानूनी नोटिस
दक्षिण अफ्रीका के 30 वर्षीय ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुबंध उल्लंघन मामले में कानूनी नोटिस भेजा है। बॉश ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद पीसीबी ने यह कदम उठाया।

कॉर्बिन बॉश को आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने लिज़ाड विलियम्स की जगह टीम में शामिल किया है। लिज़ाड विलियम्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बॉश पहले पीसीएल 2025 में पेशावर ज़ल्मी के लिए खेल रहे थे, लेकिन आईपीएल में अवसर मिलने के बाद उन्होंने पीसीएल से नाम वापस ले लिया।
पीसीबी ने रविवार को जारी बयान में कहा, खिलाड़ी को उसके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया है और उससे अनुबंधित प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने की वजह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। पीसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि बॉश के इस कदम से लीग पर क्या असर पड़ेगा, यह भी नोटिस में उल्लेख किया गया है।
बोर्ड ने यह भी कहा कि पीसीबी निर्धारित समय के भीतर खिलाड़ी की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करेगा और इस मामले पर टिप्पणी नहीं करेगा। पीएसएल 2025 का आयोजन 11 अप्रैल से 25 मई तक होगा, जबकि आईपीएल 2025, 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा। दोनों लीग के कार्यक्रम आपस में टकरा रहे हैं, जिससे कई खिलाड़ियों के चयन को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है।