Trending
इंग्लिश लीग कप में न्यूकासल की जीत, घरेलू टूर्नामेंट को जीतने का 70 साल का इंतज़ार खत्म
न्यूकासल ने लिवरपूल को 2-1 से हराकर इंग्लिश लीग कप जीता और किसी घरेलू टूर्नामेंट को जीतने का 70 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म किया। डैन बर्न और एलेक्जेंडर इसाक ने रविवार को वेम्बली में हुए फाइनल में न्यूकासल से गोल करके उसकी जीत पक्की की।

लिवरपूल के स्थानापन्न फेडेरिको चियासा ने इंजरी टाइम में गोल किया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। न्यूकासल कप्तान ब्रूनो गुइमारेस ने कहा, ‘‘70 साल बाद अब हम कह सकते हैं कि हम फिर से चैंपियन हैं। यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है।’’ न्यूकासल की आखिरी प्रमुख घरेलू ट्रॉफी 1955 में एफए कप थी। उसने 1969 में इंटर-सिटीज़ फेयर्स कप जीता था। यह टूर्नामेंट बंद हो चुका है।