Trending

एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना की जीत

बार्सिलोना ने दो गोल से पीछे होने के बाद बेहतरीन वापसी करके एटलेटिको मैड्रिड को 4-2 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में पहला स्थान हासिल कर लिया। एटलेटिको 72 मिनट तक दो गोल से आगे था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

@LaLiga

बार्सिलोना ने चार गोल किए। इनमें से दो गोल उसने इंजरी टाइम में किए। इस जीत से बार्सिलोना के 27 मैच में 60 अंक हो गए हैं। रियाल मैड्रिड के 28 मैच में 60 अंक है और गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। एटलेटिको मैच हारने के कारण तीसरे स्थान पर है। उसके 28 मैच में 56 अंक हैं।