शाहरुख-गोविंदा संग काम कर चुका ये दिग्गज एक्टर हुआ गुमनाम, Google पर भी नहीं है इनके बारे में ज्यादा जानकारी

आज हम एक ऐसे एक्टर की बात करने जा रहे हैं, जो करीब 50 सालों से फिल्मों में काम कर रहे है, लेकिन वह गुमनामी में चले गए. यहां तक कि गूगल पर भी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.
बॉलीवुड फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स का नाम हमेशा ही पहले लिया जाता है. लेकिन कई कलाकार ऐसे भी होते हैं, जो सपोर्टिंग रोल में नजर आते हैं लेकिन अपनी एक्टिंग से छाप छोड़कर जाते हैं. कुछ को तो स्टारडम मिल जाता है, लेकिन कुछ कड़ी मेहनत के बाद भी पहचान नहीं बना पाते. दमदार एक्टिंग करने के बाद इन कलाकारों को अच्छे रोल नहीं मिल पाते. आज हम एक ऐसे ही एक्टर की बात करने जा रहे हैं, जो करीब 50 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन अब उनका नाम गुमनामी में चला गया. यहां तक कि गूगल पर भी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.
कौन हैं ये एक्टर?
हम बात कर रहे हैं, दिग्गज एक्टर शशि किरण (Shashi Kiran) के बारे में, जो पिछले दशकों से फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने साल 1971 में आई फिल्म ‘मेरे अपने’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्टर ने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए, जिनमें विलेन से लेकर कॉमेडी तक शामिल है. उन्होंने लोगों को अपनी एक्टिंग से खूह हंसाया है. लेकिन फिर भी उन्हें कभी किसी मूवी में लीड रोल नहीं मिला. एक्टर की पहचान एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर ही बनकर रह गई. वह अब इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर चले गए हैं और उनका नाम गुमनामी में चला गया.
गूगल में नहीं मौजूद ज्यादा जानकारी
बता दें, बॉलीवुड की हिट फिल्मों में नजर आए शशि किरण ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम किया है. उन्होंने मरते दम तक, बोल राधा बोल, दिल तेरा आशिक, यश बॉस, राजा बाबू, बंधन, चोर मचाए शोर, पार्टनर जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा एक्टर को फेमस टीवी सीरियल्स में भी देखा जा चुका है. लेकिन एक समय अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जितने वाले इस एक्टर के बारे में आज बेहद कम लोग ही जानते हैं. वहीं, शशि किरण इन दिनों कहां हैं और क्या कर रहे है, इस बारे में गूगल पर भी अधिक जानकारी मौजूद नहीं है.