अमिताभ बच्चन ने शाहरुख-सलमान को पछाड़ा, इस मामले में नंबर 1 सेलिब्रिटी बने बिग बी

अमिताभ बच्चन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. अब खबर है कि उन्होंने अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी एक्टिंग में एक्टिव हैं और लगातार काम कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से बिग बी कई प्रोपर्टी खरीदने और बेचने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच अब बिग बी को लेकर नई चर्चा हो रही है. खबर है कि उन्होंने अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है. दरअसल, अमिताभ बच्चन वित्तिय वर्ष 2024-2025 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर (Amitabh Bachchan India’s highest tax paying Actor) बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है.
अमिताभ ने भरा कितना टैक्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने वित्तिय वर्ष 2024-25 में कुल 350 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के चलते उन्होंने 120 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है. बता दें, पिछले साल के मुताबिक बिग बी ने करीब 40 करोड़ ज्यादा टैक्स भरा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पिछले साल 71 करोड़ रुपए टैक्स भरा था. बता दें, बिग बी फिल्मों के अलावा विज्ञापन और अपने पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति से भारी कमाई करते हैं. कहा जा रहा है कि स्टार्स में आज भी विज्ञापन के लिए बिग बी ही लोगों की पहली पसंद है. वहीं, पिछले कुछ समय से बिग बी प्रोपर्टी पर भी काफी इन्वेस्ट कर रहे हैं.
शाहरुख और सलमान को पछाड़ा
बता दें, अमिताभ बच्चन ने वित्तिय वर्ष 2024-25 में टैक्स भरकर शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay Thalapathy) को पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान ने बीते साल 92 करोड़, विजय ने 80 करोड़ और सलमान खान ने 73 करोड़ रुपये टैक्स भरा था. बता दें, साल 2021-22 में अक्षय कुमार 29.5 करोड़ टैक्स देने वाले टॉप सेलिब्रिटी बने थे.
इसके बाद साल 2023-24 में शाहरुख खान ने 92 करोड़ का टैक्स चुकाकर नंबर 1 की पॉजिशन हासिल की थी. वहीं अब साल 2024-25 इस लिस्ट में टॉप पर बिग बी पहुंच गए हैं. एक रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन ने एडवांस टैक्स की किस्त के रूप में 52.5 करोड़ रुपये जमा भी करा दिए हैं.