Trending

पंत के साथ मार्करम, मिलर, मार्श ने भी की प्रैक्टिस

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम के मुख्य मैदान पर अभ्यास किया। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ ही एडेन मार्करम, डेविड मिलर, मिशेल मार्श समेत अन्य खिलाड़ियों को फील्डिंग और कैच पकड़ने का अभ्यास कराया।

@LucknowIPL

फील्डिंग कराने के बाद मुख्य कोच ने हर बॉल पर छक्के लगाने का कराया अभ्यास

इसके बाद मेंटर, जहीर खान, कोच लांस क्लूजनर ने नेट पर बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ियों को हर बॉल पर छक्के लगाने का अभ्यास कराया।आईपीएल पॉवर हिटिंग के लिए जाना जाता है।

20 ओवर में चौके छक्कों की बरसात देख दर्शक झूम उठते हैं। इस बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम दर्शकों को चौके छक्कों की बौछार दिखाएगी। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में आयोजित टीम के अभ्यास सत्र में सभी खिलाड़ियों ने मैदान के चारों ओर छक्के लगाए।अब्दुल समद ने बाउंसर पर थर्ड मैन के ऊपर से चक्का जड़ा, तो ऋषभ ने अपने चिर परिचित अंदाज में कवर के ऊपर से कई छक्के लगाए।

मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, आर्यन जुयाल, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, अर्शीन कुलकर्णी आदि ने भी शानदार चौके छक्के लगाकर रोमांचित कर दिया। इससे पहले खिलाड़ियों ने कैच पकड़ने का अभ्यास किया। ऋषभ ने विकेट के पीछे थर्ड मैन की दिशा में दौड़कर कई कैच पकड़े तो लोग तालियां बजाकर हौसला अफजाई करने लगे।